आठनेर जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की कार्य प्रणाली से नाराज 13 जनपद पंचायत सदस्य

Published On: June 24, 2025
Follow Us
athner news

Athner News आठनेर जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने, उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी की कार्य प्रणाली से नाराज के 13 जनपद सदस्यों के द्वारा मोर्चा खोलते हुए पद से हटाने की मांग की है। 23 जून को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शपथ पत्र के साथ अविश्वास लाने की मांग रखी है। 13 जनपद सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जनपद सदस्यों के द्वारा शपथ पत्र के साथ अविश्वास लाने की प्रक्रिया 23 जून से प्रारंभ कर दी है। आठनेर जपं अध्यक्ष रोशनी इवने की कार्य प्रणाली से सभी जनपद सदस्य नाराज बताए जा रहे है। वर्तमान समय में जनपद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकाल चल रहा है। इन दोनों की कार्यप्रणाली से जपं सदस्य नाराज थे। सभी नाराज़ जपं सदस्य ने विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर वस्तु

स्थिति से अवगत भी कराया। जनपद सदस्यों के ने कहा कि वर्तमान समय में अध्यक्ष रोशनी इवने उपाध्यक्ष द्वारा सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जाता है। जनपद पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों सहित अन्य सरपंच सचिव को भी लगातार परेशान करने की बात सामने आने लगी थी। 13 जंप सदस्य द्वारा शपथ पत्र के साथ लिखित में अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।

सभी 13 जंप सदस्य जिसमें पंकज बंजारे, रेखा पाटिल अनसूया डढोरे, गजानन भोकरे दीपक चौरे, जयवंती इरपाचे शोभा मानकर, प्रतिभा उईके, दिनेश उईके गुलाबचंद सोलंकी, मनिता धुर्वे, वेंकटेश धाडसे, सुमिता उईके शामिल है, ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को हटाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment