Independence Day 2024 : हर बच्चा करेगा देशभक्ति का गुणगान, 15 अगस्त के लिए सिखाएं ये 5 सरल कविताएं

By Betul Digital Media

Published On:

Follow Us
Independence Day 2024

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर छोटी कविता: क्या आपके बच्चे 15 अगस्त के मौके पर स्कूल, सोसाइटी, या किसी अन्य कार्यक्रम में कविता प्रस्तुत करने वाले हैं? अगर समय कम है और आप उन्हें बड़ी कविता याद नहीं करवा सकते, तो हम यहां कुछ छोटी और सरल कविताएं बता रहे हैं।

Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन, 15 अगस्त 1947 को, भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी पाई थी और यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक गौरवशाली क्षण के रूप में दर्ज है। हर साल इस दिन को स्कूल, कॉलेज, संस्थान, सोसाइटी, या कैंपस में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। अगर आपके बच्चे को भी इस मौके पर स्कूल या सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना है और आप उन्हें देशभक्ति की कविता सिखाना चाहते हैं, तो हम यहां ऐसी पांच कविताएं प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें बच्चे आसानी से याद कर सकते हैं और 15 अगस्त को गर्व के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर कविता
देखो बच्चों झंडा प्यारा,
तीन रंगों का मेल है सारा।
सदा रहे यह झंडा ऊंचा,
आकाश को रहे यह झंडा छूता।
सदा करो तुम इसका मान,
कभी ना करना इसका अपमान।
झंडा ही है देश की शान,
बना रहे यह सदा महान।

यह भी पढे – MP Agniveer Bharti : अग्निवीर भर्ती के लिए , ग्वालियर मे होगा फिजिकल टेस्ट

नन्हे बच्चों के लिए कविता
हम नन्हे-नन्हे बच्चे हैं,
नादान उम्र के कच्चे हैं।
पर अपनी धुन के सच्चे हैं,
जननी की जय-जय गाएंगे,
भारत की ध्वजा उड़ाएंगे,
भारत का नाम ही चमकाएंगे।

15 अगस्त पर कविता
हम बच्चे मतवाले हैं,
हम चांद को छूने वाले हैं।
जो हम से टकराएगा,
कभी ना वो बच पाएगा।
हम भारत माता के प्यारे,
देश के राज दुलारे हैं।
आजादी के रखवाले हम,
नये युग का आगाज हम।
देश का नाम सदा करेंगे,
तिरंगे की शान रखेंगे।
अपना जीवन हम सब देश के नाम करेंगे,
हम बच्चे मतवाले हैं,
हम चांद को छूने वाले हैं।

बच्चों के लिए आसान कविता
मेरे भारत की महिमा तो,
सभी देवों ने मानी है।
तभी तो जन्म लेने की,
इसी भूमि पर ठानी है।
यहां श्री राम की मर्यादा,
महाभारत की कहानी है।
तो आइए साथ मिलकर सब,
हमें संस्कृति बढ़ानी है।
महात्मा बुद्ध से त्यागी,
महावीर से ज्ञानी है।
यशोधरा का विरह है तो,
पन्ना की कुर्बानी है।
करूं वर्णन मैं भारत का,
तो कम लगती कई सदियां।
यहां पुरुषों में नारायण,
नारी में भवानी है।

हम बच्चे हैं हिंदुस्तान के
नन्हे-नन्हे प्यारे-प्यारे,
गुलशन को महकाने वाले।
सितारे जमीन पर लाने वाले,
हम बच्चे हैं हिंदुस्तान के।
नए जमाने के दिलवाले,
तूफानों से ना डरने वाले।
कहलाते हैं हिम्मत वाले,
हम बच्चे हैं हिंदुस्तान के।
चलते हैं हम शान से,
बचते हैं हम द्वेष से।
आन पर हो जाएं कुर्बान,
हम बच्चे हैं हिंदुस्तान के।

इन कविताओं के जरिए, आपके बच्चे आसानी से देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचा सकते हैं और 15 अगस्त के दिन गर्व के साथ उन्हें प्रस्तुत कर सकते हैं।

Betul Digital Media

बैतूल डिजिटल मीडिया एक न्यूज़ वेबसाइट है जिस पर देश और दुनिया की ख़बरें प्रकाशित होती हैं। Betuldigitalmedia.in वेबसाइट उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, लोगों की आवाज को जगह देना और स्वच्छ पत्रकारिता के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment