Maksi News : मिस्ड कॉल सर्टिफिकेट लो, बेखौफ हो जाओ , दिग्विजय सिंह ने क्यों काही ये बात

By Betul Digital Media

Published On:

Follow Us
maksi news

Maksi News : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी शहर में उपद्रव के तीसरे दिन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मक्सी पहुंचे। वहां उन्होंने फायरिंग में जान गंवाने वाले अमजद के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद वह पैदल ही रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमजद की मौत शाजापुर एसपी और मक्सी थाना प्रभारी की नाकामी के कारण हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने एसपी से गिरफ्तारी के बारे में पूछा, तो एसपी ने जवाब दिया कि “प्रोसेस में हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष हिंदू-मुस्लिम का नहीं है, बल्कि भाजपा की दादागिरी के खिलाफ है। कांग्रेस में जब आवाज उठाई गई कि “मैं आपका सदस्य नहीं बनूंगा,” तब उन्होंने अमजद को गोली मार दी। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मक्सी थाना प्रभारी और एसपी को उनके पद से हटाया जाए और मामले की न्यायिक जांच हो।

यह भी पढे – मंदिर के सामने आता है गंदा पानी , लोगों की आस्था के साथ खिलवाट

दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्ड कॉल देकर भाजपा का सदस्य बनो, फिर चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा अपराधी हो, पुलिस उसे हाथ नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान ही इस उपद्रव की जड़ है। भाजपा के सदस्य बनो या फिर गोली खाओ। उन्होंने पुलिस पर भाजपा के गुलाम की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।

इसके अलावा, दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें आतंकवादी कहा, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला नहीं बना, जबकि उनकी जमानत नीचे से ही हो गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर उनकी सरकार रहती, तो वे एक-एक मुकदमे का सामना करते और उन पर भी कार्रवाई करते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग उन्हें पाकिस्तान जाने की बात करते हैं, जबकि वह कभी नहीं गए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बिरयानी खाने पाकिस्तान जरूर गए थे, इस पर कोई सवाल क्यों नहीं करता?

Betul Digital Media

बैतूल डिजिटल मीडिया एक न्यूज़ वेबसाइट है जिस पर देश और दुनिया की ख़बरें प्रकाशित होती हैं। Betuldigitalmedia.in वेबसाइट उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, लोगों की आवाज को जगह देना और स्वच्छ पत्रकारिता के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Maksi News : मिस्ड कॉल सर्टिफिकेट लो, बेखौफ हो जाओ , दिग्विजय सिंह ने क्यों काही ये बात”

Leave a Comment