sawan somvar vrat 2024 : 22 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है और इस साल इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव और मां गौरी धरती पर आते हैं और भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि सावन सोमवार के दिन उपवास रखने और महादेव की आराधना करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत रखने वाले हैं, तो पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त के बारे में जान लीजिए।
सावन 2024 की तिथि और मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से होगा। इसका समापन 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। 22 जुलाई को सावन महीने की शुरुआत हो रही है और यह 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा।
यह भी पढे – AAJ KA PANCHANG 21 JULY 2024 : जानिए आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
सावन सोमवार की पूजा विधि ( sawan somvar vrat 2024 )
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- सोमवार के दिन काले रंग का कपड़ा बिल्कुल न पहनें। सफेद, हरा, केसरिया या लाल-पीला रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है।
- शिवलिंग पर जल, गंगाजल और कच्चा दूध चढ़ाएं।
- बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, फूल और सफेद या पीले चंदन अर्पित करें।
- शिवलिंग पर चीनी, मिश्री, शहद, पंचामृत, सुपारी, फल और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें।
- शिव जी के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं।
- शिव चालीसा का पाठ करें और फिर शिवजी की आरती करें।
- भगवान शिव का मंत्र जाप करें और माता पार्वती की भी उपासना करें।
सावन सोमवार के दिन शिवजी के मंत्रों का जाप करें:
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
सावन सोमवार व्रत का महत्व
सावन सोमवार का व्रत करने से मां गौरी और शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। कुंवारी लड़कियों के लिए यह व्रत विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें मनचाहा जीवन साथी मिलता है और शिव-गौरी जैसा सुखद दांपत्य जीवन प्राप्त होता है। सावन में महादेव और मां गौरी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
सावन 2024 के सोमवार व्रत की सूची
- पहला सावन सोमवार व्रत: 22 जुलाई 2024
- दूसरा सावन सोमवार व्रत: 29 जुलाई 2024
- तीसरा सावन सोमवार व्रत: 5 अगस्त 2024
- चौथा सावन सोमवार व्रत: 12 अगस्त 2024
- पांचवां सावन सोमवार व्रत: 19 अगस्त 2024
1 thought on “sawan somvar vrat 2024 : कल होगा सावन महीने का पहला सोमवार व्रत, जानें भोलेनाथ की पूजा की विधि, मंत्र, मुहूर्त और महत्व”