---Advertisement---

Tapti Janmotsav 2025 पवित्र नगरी पहुंचे कथावाचक डॉ. विश्वामित्र शरण ने किया मां ताप्ती पूजन

Published On: June 26, 2025
Follow Us
Tapti Janmotsav 2025
---Advertisement---

Tapti Janmotsav 2025 मुलताई पवित्र नगरी में मां ताप्ती जन्म उत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार से मां ताप्ती महिमा कथा का शुभारंभ होगा। कथा वाचक डॉ. विश्वामित्र शरण बुधवार दोपहर पवित्र नगरी पहुंचे। उन्होंने दोनों ताप्ती मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा अन्य मंदिर में भी दर्शन किए। गुरुवार दोपहर 1 बजे से ताप्ती तट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मां ताप्ती की महिमा कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का आयोजन कर रहे मां ताप्ती सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि कई वर्षों से मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के तहत ताप्ती महिमा कथा का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें डॉक्टर विश्वामित्र शरण द्वारा कथा का वचन करते हैं। 26 जून से शुरू होकर कथा । जुलाई तक चलेगी। जिसमें मां ताप्ती की महिमा का वर्णन किया जाएगा। डॉ. विश्वामित्र शरण ने बताया माता की सृष्टि की प्रथम नदी है जिसे आदि गंगा भी कहा जाता है। मां ताप्ती का वर्णन पुराणों में भी मिलता है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्ण भक्ति भाव के साथ गायत्री शक्ति पीठ में मां ताप्ती की महिमा कथा का आयोजन किया गया है।

Also Read –Tapti Janmotsav 2025 : 51 साड़ियों की चढ़ाई जाएगी विशाल चुनरी

मुलताई. डॉ. विश्वामित्र शरण ने किया मां ताप्ती का पूजन Tapti Janmotsav 2025

ताप्ती मंदिर व जगदीश मंदिर में भी ताप्ती कथा मां ताप्ती जन्मोत्सव पर पवित्र नगरी का माहौल पूरी तरह धर्म में नजर आ रहा है। ताप्ती तट के गायत्री शक्तिपीठ में जहां मां ताप्ती महिमा कथा का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। मां ताप्ती के मंदिर में पंडित सौरभ जोशी तथा जगदीश मंदिर में पंडित संतोष शर्मा कथा का वाचन करेंगे। जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताप्ती की महिमा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

गुप्त नवरात्र पर संतों के द्वारा किया जाएगा कलश पूजन

मुलताई. पवित्र नगरी में गुरुवार से गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। जिसके साथ ही मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के आयोजन भी शुरू हो रहे हैं। सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास के द्वारा इस अवसर पर गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से ताप्ती तट स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में कलश पूजन का आयोजन किया गया है।

कलश पूजन संतों के द्वारा किया जाएगा। जो गांव गांव ले जाकर स्थापित किए जाएंगे।

न्यास के राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर मां ताप्ती कुंड में ताप्ती सप्ताह ध्वजारोहण किया जाएगा। कलश पूजन के साथ पूरे क्षेत्र में मां ताप्ती के जलकलश की स्थापना की जा रही है। मां ताप्ती के जलकलश स्थापना को लेकर न्यास के सदस्यों एवं मातृ शक्तियों के द्वारा गांव गांव में जानकारी दी गई है। गुरुवार दोपहर श्रीराम मंदिर से बड़ी संख्या में कलश ग्रामीण श्रद्धालुओं के द्वारा गांव गांव ले जाए जाएंगे।

betuldigitalmedia

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता हो । बाकी सब विज्ञापन मकसद तय करता है अन्याय और हक के लिए लड़ो। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते है क्या नहीं ।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment