Tapti Janmotsav 2025 : 51 साड़ियों की चढ़ाई जाएगी विशाल चुनरी

Published On: June 23, 2025
Follow Us
Tapti Janmotsav 2025

Betul Digital Media / Multai news : Tapti Janmotsav 2025 पवित्र नगरी में पुण्य सलिला मां ताप्ती के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर है तथा ताप्ती भक्त जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाने के लिए विभिन्न आयोजन कर रहे हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 जुलाई बुधवार को दोपहर 12 बजे मां ताप्ती को 51 साड़ियों की चुनरी अर्पित की जाएगी। ताप्ती भक्त जय किशन चंदेल ने बताया कि विगत कई वर्षों से मां ताप्ती को चुनरी अर्पित की जा रही है इसी तारतम्य में इस वर्ष भी मैया को 51 चुनरियां अर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे 108 थालियां सजाकर मां ताप्ती की महाआरती की जाएगी। उन्होने कहा कि मैया को चुनरी चढ़ाने के लिए जो भी भक्त चुनरी अर्पित करना चाहता है वे महाआरती घाट पर संपर्क कर सकते हैं। इधर मां ताप्ती जन्मोत्सव को लेकर मां ताप्ती जन्मोत्सव समिति, मां ताप्ती ट्रस्ट तथा नगर पालिका द्वारा भी विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मां ताप्ती जन्मोत्सव समिति द्वारा अभिषेक के साथ ही 2 जुलाई को दोपहर में मां ताप्ती की भव्य

शोभायात्रा का आयोजन प्रतिवर्षानुसार किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां ताप्ती की शोभायात्रा गाजे बाजे एवं डीजे के साथ भव्य रूप में निकाली जाएगी जिसमें झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी। उन्होने बताया कि इस वर्ष विभिन्न झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। मां ताप्ती ट्रस्ट द्वारा मां ताप्ती मंदिर की साज सज्ज की जा रही है जिसके तहत मां ताप्ती के दोनों मंदिरों की रंगाई पुताई करके आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जा रही है ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि दोनों ही मंदिरों में जन्मोत्सव के दिन फूलों से सजावट की जा रही है जिसके लिए कलकत्ता से फूल बुलाए गए हैं तथा एक दिन पूर्व से ही मंदिरों की फूलों से साज सज्जा प्रारंभ हो जाएगी। मां ताप्ती

Also Read – Breaking News- बैतूल के नेशनल हाइवे पर कार हादसे में टक्कर | 2 की मौत, 1 गंभीर

जन्मोत्सव के दिन मंदिरों की सजावट अत्यंत आकर्षक नजर आएगी। इस दिन मां ताप्ती की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

सुबह से प्रारंभ होंगे धार्मिक अनुष्ठान मां ताप्ती जन्मोत्सव पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे जिसके तहत मैया का अभिषेक, श्रंगार तथा विशेष पूजन एवं आरती शामिल है। शाम को भी जन्मोत्सव समिति के द्वारा अभिषेक किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में ताप्ती भक्त शामिल होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि मां ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती तट पर साफ सफाई के साथ ही रंगाई पुताई भी की जा रही है। इस वर्ष ताप्ती के चारों तटों पर विशेष साज सज्जा की जा रही है जिससे ताप्ती

प्रदक्षिणा मार्ग आकर्षक नजर आएगा। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव की संध्या पर नगर पालिका द्वारा विशेष आतिश बाजी का भी आयोजन किया जा रहा है जो पूरे नगर के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी।

Tapti Janmotsav 2025 गांव गांव में किया जा रहा जन्मोत्सव का प्रचार

मां ताप्ती जन्मोत्सव को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां ताप्ती न्यास के द्वारा रथ के माध्यम से जन्मोत्सव का प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को 2 जुलाई बुधवार के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को अपने अपने क्षेत्र के जलस्त्रोतों को सहेजने का भी संदेश दिया जा रहा है। आगामी 2 जुलाई तक न्यास द्वारा रथ के माध्यम से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों को निमंत्रित किया जाएगा ताकि मां ताप्ती जन्मोत्सव पर अधिक से अधिक लोग पवित्र नगरी पहुंचकर मां ताप्ती के दर्शन पूजन कर जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल हो सके। मां ताप्ती जन्मोत्सव के दिन पवित्र नगरी की शोभा देखते ही बनेगी जिसके लिए ताप्ती भक्त, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment