Vinesh Phogat ParisOlympics2024Vinesh Phogat : देश का हर दिल टूटा तुम चैंपियन की चैंपियन हो – PM मोदी

Published On: August 7, 2024
Follow Us

Vinesh Phogat ParisOlympics2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चुनौतियों का सामना करना हमेशा आपका स्वभाव रहा है। आप मजबूती से वापस आएं, हम सभी आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विनेश फोगाट ओलंपिक से बाहर: देश की महिला पहलवान विनेश फोगाट से बहुत उम्मीदें थीं। सभी को उम्मीद थी कि वह पेरिस ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगी। लेकिन अचानक आई खबर ने सबका दिल तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, विनेश फोगाट को अपने निर्धारित वजन से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण फाइनल से पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस पर राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। आम जनता और राजनीतिक हस्तियां, दोनों ही विनेश फोगाट की अयोग्यता पर अपना विरोध जता रही हैं और पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी हैं।

“तुम भारत का गौरव और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हो”


भले ही विनेश फोगाट फाइनल में नहीं खेल पाएंगी, लेकिन जिस जज्बे के साथ वह फाइनल में पहुंची थीं, उसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में विनेश को चैंपियनों में चैंपियन कहा है। उन्होंने कहा कि विनेश भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। पीएम ने यह भी कहा कि यह खबर दुखद है और वह उस निराशा को बयां नहीं कर सकते जो वह महसूस कर रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के असाधारण खेल ने हर भारतीय को रोमांचित किया है और देश को गर्वित किया है। हम सभी उनकी अयोग्यता से निराश हैं, लेकिन वह 1.4 बिलियन लोगों के दिलों में अब भी चैंपियन हैं।

“इन्हीं हालातों में असली ताकत दिखती है”
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, विनेश आप हमेशा भारत के लिए आशा और गौरव की किरण रही हैं। आज का झटका भले ही कठिन है, लेकिन इन्हीं हालातों में आपकी असली ताकत उभरकर सामने आती है।

“सच्चाई का पता लगाया जाए”
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने के तकनीकी कारणों की गहरी जांच की जाए और सच्चाई का पता लगाया जाए।

“विनेश फोगाट पर मुझे गर्व”
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी विनेश फोगाट पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा, “विनेश फोगाट पर मुझे गर्व है।”

“विनेश नहीं देश का अपमान”
AAP सांसद संजय सिंह का कहना है कि, “यह विनेश नहीं देश का अपमान है। भारत सरकार इसमें हस्तक्षेप करे। विनेश पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थीं, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है।”

“अयोग्यता के खिलाफ करेंगे अपील”
रेसलिंग फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट करण भूषण का कहना है, “हम अयोग्यता के खिलाफ अपील करेंगे।”

विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं
प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। आप मजबूत होकर वापस आएं, हम सभी आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है। विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं।

सिर्फ इतना ज्यादा था विनेश का वजन
भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, “भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलो से कुछ अधिक था। इस समय इस पर कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment